फिरोजाबाद: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत
फिरोजाबाद। सिरसागंज के अरांव में एक वृद्व की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें 25 फरवरी को एक बाइक ने टक्कर मार दी थी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद है।
ईश्वर चंद्र गुप्ता 25 फरवरी को बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे। घर के पास एक मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। करीब एक सप्ताह तक चले उपचार के बाद सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। उनके दो विवाहित पुत्र हैं। परिवार में बुजुर्ग की अहम भूमिका थी और उनकी आकस्मिक मृत्यु से पूरे अरांव मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद जांच तेज कर दी है। बाइक सवार युवक मोहल्ले का ही रहने वाला है। फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले युवक की पहचान और भूमिका की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें
-
फ़िरोज़ाबाद: होली मिलन समारोह में जमकर उड़ा अबीर गुलाल -
फिरोजाबाद: होली की पूर्व संध्या पर पुलिस ने पैदल गश्त कर, राहगीरों से किया संवाद -
फिरोजाबाद: तीन दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला, पुलिस जांच में जुटी -
फिरोजाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्व की मौत, पुलिस जांच में जुटी -
फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने परीक्षा पूर्व छात्राओं को बांटे लेखन पैड -
फिरोजाबाद: जनपद के 96 विद्यार्थियों के आईडिया का हुआ चयन