फिरोजाबाद: सड़क हादसों में युवक की मौत
फिरोजाबाद। सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा है। थाना सिरसागंज के गांव आटेपुर निवासी 20 वर्षीय रिंकू मंगलवार सुबह वह अपनी ननिहाल जसराना में पलिया सलेमपुर गया था। रात में आठ बजे बाइक से घर के लिए निकला था। कौरारा पुल पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह बाइक से छिटककर सड़क पर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। वह हेलमेट पहने था। इसके बाद भी जान नहीं बच सकी। थानाध्यक्ष वैभव सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: शटरिंग खोलते समय हाईटेंशन की तार की चपेट मे आने से श्रमिक की मौत -
फिरोजाबाद: गृह कलह से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान -
फिरोजाबाद: नाले में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव -
फिरोजाबाद: अज्ञात चोरो ने सूने घर का ताला तोड़कर 30 हजार नगद, लाखों रू. के आभूषण उड़ाये -
शिकोहाबाद: 46वाँ मासिक अरदास कीर्तन एवं विशाल निशान यात्रा 13 फरवरी को -
फिरोजाबाद: वायु प्रदूषण के प्रति छात्राओं को किया जागरूक