फिरोजाबाद: सड़क सुरक्षा के प्रति छात्र-छात्राओ को किया जागरूक
फिरोजाबाद। अमरदीप पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में शरद पोरवाल ने छात्रों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि निश्चित गति से वाहन चलाएं, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें, चैराहे पर लगे यातायात लाइटों का पूरी तरह पालन करना चाहिए।
Related Articles
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी अनिल बाबू शुक्ला ने कहा कि हमें केवल सीमित समय तक यातायात के नियम का पालन नहीं करना है, बल्कि सदैव वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और अपने बहुमुल्य जीवन को सुरक्षित रखे। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति