फिरोजाबाद: सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं किसान-सत्येन्द्र प्रताप
-किसान समाधान दिवस में किसानों को सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
फिरोजाबाद। किसान समाधान दिवस में दूर दराज से आएं किसानों ने अपनी समस्याऐं से उप कृषि निदेशक के समक्ष रखी। उन्होंने सरकार की चल रही योजनाओं के संबंध किसानों को जानकारी दी।
विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवसर में उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने कृषकों को बताया गया कि कृषि विभाग, विभाग से सम्बद्व विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। जायद सीजन में बोने वाली फसलों जैसे उर्द, मूंग एवं मक्का की उन्नतशील प्रजातियों का बीज समस्त राजकीय बीज भण्डारों पर समय से उपलब्ध रहेगा। कृषक बंधु अनुदान पर उपलब्ध बीज को समय से प्राप्त कर बुबाई करें।
Related Articles
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सोमेश गुप्ता ने बताया कि जनपद में पशुपालन विभाग द्वारा खुरपका-मुॅहपका टीकाकरण अभियान प्रारम्भ होने जा रहा है, जिसके अन्तर्गत विभागीय टीमों द्वारा ग्रामों में टीकाकरण किया जायेगा। ठंड से पशुओं को बचाव के लिए ताजा पानी पिलाने का सुझाव दिया। जिला प्रबन्धक अग्रणी बैंक, रमन कांत ने कृषकों को केसीसी एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा के विषय में जानकारी दी। किसान समाधान दिवस में सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, मत्स्य निरीक्षक, उप जिला सहकारी अधिकारी, सहायक अभियन्ता सिंचाई, अवर अभियन्ता नलकूप, प्रभारी आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन