फिरोजाबाद: सर्विलांस टीम 18 लाख के गायब 111 मोबाइल किये बरामद, पीड़ितों को सौंपें
फिरोजाबाद। जनपद में सर्विलांस टीम ने कई महीनों से गायब हुए 111 मोबाइल फोन को बरामद किये है। मोबाइलों को पीड़ितों को सौंपा है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि सर्विलांस टीम ने सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल खोने के संबंध में दर्ज कराई गई शिकायतों के संबंध टीम लगातार ट्रेस कर रही थी। इसके आधार पर गुम हुए 111 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इनकी कुल कीमत 18 लाख रुपये हैं। पुलिस ने एप्प बनाया है जिस पर आवेदक अपने गुम हुए मोबाइल की शिकायत स्वयं दर्ज कर सकता है। जिसमें सर्विलांस सेल की टीम काम कर रही है। कई मोबाइल की लोकेशन दूसरे प्रदेश में भी मिली। इस पर स्थानीय पुलिस से संपर्क कर मोबाइल को बरामद आवेदकों को लौटाए हैं। खोया हुआ मोबाइल पाकर आवेदकों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं