फिरोजाबाद: सस्ती, सुलभ, स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक का अधिकार-कल्पना राजौरिया
फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य दिवस जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के सचिव अतुल चौधरी के निर्देशन में आयोजित शिविर का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं और उनसे जुड़े अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
कटरा पठानान स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित जागरूकता शिविर में पराविधिक स्वयंसेविका कल्पना राजौरिया ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सस्ती, सुलभ, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करना उसका अधिकार है। सरकार द्वारा कई स्वास्थ्य योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ जरूरतमंद परिवारों को मिल सकता है, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इनसे वंचित रह जाते हैं।
Related Articles
विधिक सेवा प्राधिकरण आम नागरिकों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करता है और किसी भी समस्या की स्थिति में लोग यहां से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के उपरांत छात्रों ने एक रैली निकालकर भी जनसामान्य को संदेश दिया। इस दौरान अर्शी अंजुम, अमित मिश्रा, रिहाना, शाहीन आदि भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन