फिरोजाबाद: सात किलो गाजा सहित विक्रेता दबोचा
फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में मादक पदार्थ विक्रेताओं के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान में एक विक्रेता से सात किलो 100 ग्राम गाजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत एक लाख 40 हजार रू. बताई गई है। सीओ सदर तेजस त्रिपाठी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मटसेना विमलेश कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि रसीदपुर कनेटा की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर एक चरस विक्रेता खड़ा हैं। पुलिस ने छापा मारकर पंकज पुत्र कालीचरन निवासी साकेत नगर थाना फतेहाबाद आगरा को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से सात किलो 100 ग्राम गाजा बरामद हुआ है। अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से गाजा बेचने का धंधा कर रहा है।
ये भी पढ़ें
-
शिकोहाबाद: गणित मॉडल प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई अपनी प्रतिभा -
फिरोजाबाद: कांग्रेसियों ने मनरेगा बचाओ संग्राम के किये पत्रक वितरण -
फिरोजाबाद: महिलाओं को बांटे कम्बल -
फिरोजाबाद: यूपी रोलर स्पोर्ट्स के जिला कॉर्डिनेटर बने तरुण -
फिरोजाबाद: व्यापार मंडल की बैठक में आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर हुई चर्चा -
फिरोजाबाद: मुख्यमंत्री आवास योजना के 162 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों ने बांटे प्रमाण पत्र