फिरोजाबाद: शटरिंग खोलते समय हाईटेंशन की तार की चपेट मे आने से श्रमिक की मौत
फिरोजाबाद। मकान की शटरिंग खोलते समय हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। परिजन श्रमिक को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुचे। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद श्रमिक को मृत घोषित कर दिया।
थाना फरिहा के गांव पथरौआ निवासी राधा किशन पुत्र रामपाल सिंह मजदूर का काम करता है। वह नारखी क्षेत्र में मकान की सटरिंग खोल रहा था, तभी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की लाइन से सरिया टच हो गई। जिससे उसे करंट लगने से झुलस गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन उसके जीवित की आस में ट्रामा सेंटर लेकर आएं है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: गृह कलह से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान -
फिरोजाबाद: नाले में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव -
फिरोजाबाद: अज्ञात चोरो ने सूने घर का ताला तोड़कर 30 हजार नगद, लाखों रू. के आभूषण उड़ाये -
फिरोजाबाद: सड़क हादसों में युवक की मौत -
शिकोहाबाद: 46वाँ मासिक अरदास कीर्तन एवं विशाल निशान यात्रा 13 फरवरी को -
फिरोजाबाद: वायु प्रदूषण के प्रति छात्राओं को किया जागरूक