फिरोजाबाद: शातिर अपराधी सहित तीन गिरफ्तार
फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान में थाना एका पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर शतिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से असलाह, कारतूस बरामद हुए है। थाना प्रभारी एका संजुल कुमार पांडे पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि शातिर अपराधी जेड़ा तिराहे पर खड़ा है। पुलिस ने छापा मारकर उसके तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। बदमाश विपिन उर्फ शौर्य पुत्र रामकिशोर उर्फ मुन्नालाल निवासी जेडा थाना एका को पकड़ा है। जिसके ऊपर एक दर्जन से अधिक मुकदमें न्यायालय में विचाराधीन है। इसी थाना पुलिस ने सट्टा की खाईबाई करते हुए अखिलेश उर्फ सरमन पुत्र ग्याप्रसाद निवासी नगला मानधांती एका, जय सिंह पुत्र चेतराम निवासीगण कस्बा एका को 22 पउआ देशी शराब, सट्टे की पर्चिया, 410 रू. नगद बरामद किये है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन