फिरोजाबाद: सत्ता में बैठी पार्टी नफरत और झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह करने का कर रही कार्य-रामनिवास यादव
फिरोजाबाद। कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जो गरीब, किसान मजदूरों सहित सभी वर्गों को उनका हक और सम्मान दिला सकती है तथा देश में खुशहाली और विकास ला सकती है। उक्त विचार कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ब्लाक मदनपुर के गांव परिहारमऊ में लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने हमेशा समर्पित होकर लोगों की भलाई के लिए काम किया है, जरूरत पड़ने पर त्याग और बलिदान दिए है, जान भी न्योछावर की है। आज देश और प्रदेश की सत्ता में बैठी पार्टी नफरत और झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह करके देश को लूटने का और लोगों के भविष्य को बर्बाद करने का काम कर रही हैं, इनके पास शिवाय जुमलेबाजी के अलावा जनता की भलाई के लिए कुछ भी नहीं है।
Related Articles
इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव जितेंद्र तिवारी, जिला महासचिव अजय यादव, अनिल यादव, जिला सचिव संजय यादव एवं ब्लॉकध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने भी विचार व्यक्त कर लोगों से कांग्रेस पार्टी में जुड़ने का आवाहन किया।
कार्यक्रम में रवेन्द्र सिंह, अनिल चक, हरिओम, चंद्रभान, गेदालाल, अर्जुन सिंह, राजकुमार, जितेंद्र सिंह, विनोद कुमार, लक्ष्मी नारायण, चंद्रकेश, रघुवीर सिंह, अजय चक, प्रदीप कुमार, कर्मवीर सिंह, श्रीनाथ यादव सहित अनेकों लोग मौजूद रहे। संचालन अनिल यादव तथा अध्यक्षता मोहनलाल यादव ने की।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन के फिरोजाबाद स्टेशन पर ठहराव की मांग -
फिरोजाबाद: मुरी एक्सप्रेस का फिरोजाबाद स्टेशन पर हुआ ठहराव -
फिरोजाबाद में कल से रूकेंगी मुरी एक्सप्रेस -
फिरोजाबाद: टाटा नगर मुरी एक्सप्रेस का शीघ्र फिरोजाबाद स्टेशन पर होगा ठहराव -
फिरोजाबाद: खेत से निकला चांदी के सिक्कों से भरा मटका, सिक्कों को पाने के लिए हुई छीना झपटी -
फिरोजाबाद: लेबर काॅलौनी रामलीला में प्रभु राम और सुग्रीव की हुई मित्रता