फिरोजाबाद: सत्यनिष्टा के साथ जीवन जीने का मार्ग दिखाता है आर्जव धर्म-मुनि
फिरोजाबाद। दशलक्षण पर्व के तीसरे दिन जिनालयो में उत्तम आर्जव धर्म की पूजा अर्चना की गई। घंटे घड़ियाल की मधुर ध्वनि एवं श्रीजी के जयकारों से जैन मंदिर में गूंज होती रही।
नगर के चालीस जैन मंदिर में आर्जव धर्म की पूजा अर्चना हुई। सूर्योदय पूर्व ही सैकड़ों जिनभक्तों ने मंदिर पहुंचकर श्रीजी का जिनाभिषेक एवं शांतिधारा की तथा सामूहिक रुप से संगीतमय मन्त्रोंच्चारण के साथ श्रीजी के सम्मुख आर्जव धर्म की स्थापना करके अघ्र्य समर्पित किये। मुनि अमित सागर महाराज एवं विप्रमाण सागर ने आर्जव धर्म का वर्णन करते हुए कहा कि उत्तम आर्जव धर्म जैन धर्म का एक सिद्धांत है, जिसका अर्थ है मन, वचन और कर्म में सरलता, ईमानदारी और निष्कपटता।
Related Articles
यह कपटपूर्ण विचारों और कार्यों को त्यागने और सत्यनिष्ठा के साथ जीवन जीने का मार्ग सिखाता है, जिससे आत्मबल और सच्ची शांति मिलती है। रात्रि में पार्श्वनाथ दिगम्बर जिनालय जैन नगर खेड़ा में कलाकारों द्वारा अंनतमती माता जी का अद्भुत नाट्य मंचन किया गया। श्री बाहुबली दिगम्बर जैन जिनालय में बच्चों ने जैन प्रश्न मंच में भाग लेकर अनेकों पुरुस्कार जीते। संजय जैन पीआरओ, आदीश जैन ने बताया कि चैथे दिन उत्तम शौच धर्म की स्थापना होगी एवं पुष्प दंत भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव भी मनाया जायेगा।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: व्यापारियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई होली -
फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन, जाम से मुक्ति दिलाने की मांग -
फिरोजाबाद: होली पर संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस फोर्स लगाने की मांग -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं -
फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने रोडवेज एआरएम को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने मोबाइल व्यापारी की राशि कराई वापिस