फिरोजाबाद: सेवानिवृत्त हुए आठ पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
फिरोजाबाद। पुलिस लाइन सभागार में सेवानिवृत्त हुए आठ पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने विदाई देकर प्रशस्त्री पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। विदाई समारोह में एसएसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए पुलिस के जवानों से नए आरक्षियों को सीख लेनी चाहिए। हमेशा जनहित के कार्य में जुड़कर लोगों की सेवा करनी चाहिए। सेवानिवृत्त हुए निरीक्षक पुष्पेंद्र पाल सिंह चौहान, उप निरीक्षक राकेश कुमार, नरेंद्र सिंह, हैड कास्टेबिल गुलाब सिंह, नरवीर सिंह, सौहरन सिंह, महीपाल सिंह, फायरमैंन रामेश्वर सिंह को माल्यार्पण, उपहार भेटकर एवं प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ लाइन चंचल त्यागी, प्रतिक्षार निरीक्षक एवं पुलिस लाइन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं