फिरोजाबाद: सीबीएसई क्रिकेट नेशनल चौंपियनशिप में प्रियांशी का हुआ चयन
फिरोजाबाद। आईवी इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा प्रियांशी राजपूत का चयन सीबीएसई अंडर-17 क्रिकेट नेशनल चौंपियनशिप में तेज गेंदबाज़ के रूप में हुआ है। यह चौंपियनशिप 28 अक्टूबर से भोपाल में आयोजित की जाएगी। प्रियांशी 23 से 27 अक्टूबर तक नोएडा में नॉर्थ ज़ोन टीम के अभ्यास सत्र में भाग लेंगी, जिसके बाद 27 अक्टूबर की शाम को टीम के साथ भोपाल रवाना होंगी। कोच पावन शर्मा ने बताया कि पिछले छह वर्षों से उनके निर्देशन में अभ्यास कर रही हैं और वह एक कुशल तेज़ गेंदबाज़ हैं। प्रधानाचार्या डॉ. नंदिनी यादव ने कहा कि वह प्रतिभाशाली छात्रा और उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन