फिरोजाबाद: सीएमओ ने पल्स पोलियो रैली का किया शुभारम्भ
-शून्य से पांच साल तक के बच्चों को दवा पिलाने का किया आव्हान
फिरोजाबाद। जनपद में पल्स पोलियो ंअभियान का शुभारम्भ रैली निकालकर हुआ। रैली में शामिल स्वास्थ्यकर्मी अभिभावकों से शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की दवा पिलाने का आव्हान कर रहे थे।
रैली का शुभारम्भ सीएमओ डॉ रामबदन राम ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली सीएमओ कार्यालय दबरई से प्रारम्भ हुई, जो कि जिला मुख्यालय परिसर में घूमते हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का आव्हान किया। अभियान में 462951 बच्चों का दवा पिलाने का लक्ष्य दिया गया है।
Related Articles
जिसके लिए 1170 स्थाई बूथ, 847 टीमें घर-घर जाकर, 87 ट्राजिट टीमें एवं 27 मोबाइल टीमें बच्चों को दवा पिलाने का कार्य करेगी। रैली में डॉ केके वर्मा, डॉ हंसराज सिंह, डॉ राजकुमार, विशाल तिवारी, अनिल शुक्ला, महजवीन, आलोक सक्सैना, देवेंद्र कुमार, नवनीत कुमार शर्मा, अंकित कुमार, रामू झां, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन