फिरोजाबाद: सीहोर में मची भगदड़ में फिरोजाबाद की महिला की मौत
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण इलाके की एक महिला अपने गुप की महिलाओं के साथ सीहोर कुबेरेश्वर धाम एक अगस्त को गई थी। जहां पांच अगस्त को रुद्राक्ष लुटाने के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। जिससे महिला का सिर रेलिंग से टकराने से उसकी मौत हो गई। बुधवार देर रात महिला का शव घर पहुंचा। महिला की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
मोहल्ला नई बस्ती निवासी संगीता (48) अपने ग्रुप की दस महिलाओं के साथ एक अगस्त को सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थीं। पांच अगस्त को सभी ग्रुप के लोग वापस आने के लिए गाड़ी में बैठ चुके थे। लेकिन संगीता को जैसे ही जानकारी हुई कि रुद्राक्ष लुटाए जाएंगे। तो वह गाड़ी से उतरकर फिर से पंडाल में पहुंच गईं। जहां रुद्राक्ष लुटाने के दौरान भगदड़ मच गई। लोग रुद्राक्ष लुटने के लिए एक दूसरे को धक्का देने लगे।
Related Articles
इसी दौरान धक्का लगने से संगीता का सिर एक रेलिंग से जाकर टकरा गया। हादसे में संगीता लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गईं। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इधर परिवार के लोगों को जानकारी होने पर वे सीहोर पहुंच गए थे। छह अगस्त को परिजन शव लेकर फिरोजाबाद पहुंचे। इसके बाद देर रात उनका दाह संस्कार किया गया।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न