फिरोजाबाद: सीजेएम कोर्ट में महिला ने आत्मदाह का किया प्रयास
-पुलिस ने हिरासत में लेकर की पूछताछ, मामला सम्पत्ति विवाद का है
फिरोजाबाद। सीजेएम न्यायालय परिसर में मंगलवार दोपहर एक महिला ने प्रॉपर्टी विवाद को लेकर आत्मदाह का प्रयास किया। पूनम नामक इस महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया था, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की तत्परता से उसे बचा लिया गया और एक बड़ी घटना टल गई।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद के अनुसार, पूनम मथुरा नगर की निवासी है। उसने अपने सास, ससुर, पति अमित और अन्य पर प्रॉपर्टी हड़पने तथा प्रताड़ना का आरोप लगाया था। इस संबंध में उसने 21 सितंबर 2025 को थाना उत्तर में एक मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में नामजद सास, ससुर और पति को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
Related Articles
मंगलवार को इसी मुकदमे की सुनवाई के लिए उसके पति की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी थी। इसी दौरान पूनम ने अचानक न्यायालय परिसर में मिट्टी का तेल निकालकर खुद पर उड़ेल लिया और आग लगाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए महिला को काबू में कर लिया। इस त्वरित कार्रवाई से कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। महिला को सुरक्षित हिरासत में लेकर थाना मटसेना पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में पूरी विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना के पीछे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। इस अचानक हुई घटना से कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों, वादकारियों और पुलिसकर्मियों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। हालांकि, बाद में स्थिति सामान्य हो गई। इस घटना ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: गश्ती पुलिस दल ने शातिर चोर को पकड़ा -
शिकोहाबाद: कल्पतरू ट्रस्ट ने मकर संक्राति पर खिचडी, गर्म वस्त्र का किया वितरण -
फिरोजाबाद: करबला कमेटी ने बांटी खिचड़ी -
फिरोजाबाद: सामाजिक संगठनों ने खिचडी बांटकर, सामाजिक समरसता का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: रामकथा में सहयोग करने वाले हुए सम्मानित -
फिरोजाबाद: विराट हिंदू सम्मेलन के कार्यालय का हवन-पूजन कर हुआ शुभारम्भ