फिरोजाबाद: शिकोहाबाद में महिला की मौत के मामले में कार्रवाई
-परिजनों के हंगामे के बाद माया हॉस्पिटल सील
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे स्थित माया हॉस्पिटल में एक महिला की मौत के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। प्रेम किशोर की पत्नी रविता को आशा कार्यकर्ता द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
रविता का सीजर से प्रसव कराया गया और उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। कुछ समय बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। हॉस्पिटल स्टाफ उन्हें आगरा ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई थी। स्टाफ ने प्राइवेट एम्बुलेंस में शव छोड़कर अस्पताल में ताला लगाकर भाग गया था।
Related Articles
परिजन शव को वापस माया हॉस्पिटल लेकर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। पुलिस ने शव को शिकोहाबाद जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया था। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल पर पथराव किया था। एक महिला नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर लेट गई, जिससे जाम लग गया था।
थानाध्यक्ष अनुज कुमार राणा के समझाने के बावजूद परिजन उग्र रहे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल सका था। गुरुवार को एसडीएम डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया और अस्पताल को सील कर दिया।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न