फिरोजाबाद: शिक्षा सुधार के लिए सामूहिक जिम्मेदारी जरूरी
फिरोजाबाद। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत ब्लाक संसाधन केंद्रो पर कार्यरत शिक्षकों, प्रबंध समिति के सदस्यों को उनके कर्तव्यों, दायित्वों के संबंध में उनकी भूमिका को लेकर जागरूक किया गया। ब्लाक संसाधन केंद्र दबरई में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षिका कल्पना राजौरिया ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रिय भागीदारी से ही विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार संभव है। बालिका शिक्षा पर किया गया निवेश भविष्य को संवारने का कार्य है। कमलकांत पालीवाल ने एसएमसी सदस्यों को विद्यालय संचालन, शैक्षिक गतिविधियों की निगरानी तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी। कुलदीप उपाध्याय ने भी एसएमसी सदस्यों को विभिन्न बिंदुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। समन्वयक रुद्रनारायण शुक्ल का सहयोग रहा।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: जमीनी विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, कई घायल -
फिरोजाबाद: शिक्षकों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण संपन्न -
फिरोजाबाद: इनकम टैक्स ट्रेड टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विजय -
फ़िरोज़ाबाद: अष्ट दिवसीय सिद्ध चक्र विधान का हुआ समापन -
फिरोजाबाद: पुन जीवित की गई सिरसा नदी का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण -
फिरोजाबाद: राम काजु कीन्हे बिनु मोहि कहा विश्राम.............