फिरोजाबाद: शिक्षक बन डीएम ने बच्चों को पढ़ाया पाठ, पूछे सवाल
-राजकीय आश्रय पद्धति विद्यालय का किया निरीक्षण
फिरोजाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रय पद्धति विद्यालय का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अध्यनरत कक्षा-10 व 12 के छात्राओं से वार्ता कर पढ़ाई का जायजा लिया।
डीएम रमेंश रंजन, सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने निरीक्षण के दौरान बच्चों से उनके आने वाले भविष्य के विषय में पूछा और भविष्य में उनका रुझान किस तरफ है। छात्र कुलदीप यादव ने बताया कि वह भविष्य में एथलीट बनना चाहता है, स्कूल की तरफ से वह देश के विभिन्न भागों में एथलीट की प्रतियोगिताओं में भाग लेने जा चुका है।
Related Articles
डीएम ने हाथों में चौक लेकर शिक्षक की भूमिका में नजर आए, जब उन्होंने क्लास 10वीं के बच्चो को गणित के विषय के सवाल पूछे और उनसे हल करवाया। प्रिंसिपल जयपाल सिंह को लैपटॉप इत्यादि वितरण सही समय पर न करने पर चार्ज सीट देने की बात कही। निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण अधिकारी राजमती मौजूद रही।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति