फिरोजाबाद: शिक्षक कर्मचाारी संयुक्त संघर्ष समिति ने की एफ.आई.आर. वापस लेने की मांग
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय शिक्षक कर्मचारियों के पदाधिकारी पर एफ.आई.आर. दर्ज करने के विरोध में जनपद के शिक्षक कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को शिक्षक कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने विकास भवन प्रांगण में एफ.आई.आर. वापस लो की प्रतियां जलाकर, सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर विरोध जताया।
शिक्षक कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक प्रेमप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि 25 नवंबर को अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु की अध्यक्षता में जंतर मंतर पर पुरानी पेंशन बहाली और टेट की अनिवार्यता समाप्त करने हेतु शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया गया था। सरकार के तानाशाही रवैया के चलते केंद्रीय तीन, चार पदाधिकारी पर अधिक भीड़ इकट्ठी करने का बहाना कर एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई।
Related Articles
इसी को लेकर आज विकास भवन प्रांगण में एफ.आई.आर. वापस लो की प्रतियां जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में जगबीर सिंह, अनिल कुमार, संजय कुमार, जितेंद्र कुमार, मुलायम सिंह, राकेश प्रताप सिंह, राजेश यादव, सर्वेश यादव, सोनू वर्मा, हरेंद्र कुमार, टिंकू, रजनीश, चंद्रपाल, प्रदीप कुमार गौतम, डी.पी. सिंह, इंद्रपाल सिंह, महेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, रामपाल, योगेश आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
शिकोहाबाद: गणित मॉडल प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई अपनी प्रतिभा -
फिरोजाबाद: कांग्रेसियों ने मनरेगा बचाओ संग्राम के किये पत्रक वितरण -
फिरोजाबाद: महिलाओं को बांटे कम्बल -
फिरोजाबाद: सात किलो गाजा सहित विक्रेता दबोचा -
फिरोजाबाद: यूपी रोलर स्पोर्ट्स के जिला कॉर्डिनेटर बने तरुण -
फिरोजाबाद: व्यापार मंडल की बैठक में आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर हुई चर्चा