फिरोजाबाद: शिक्षक संघ सेवानिवृत्त, नवागुंतक शिक्षकों को करेगा सम्मानित
फिरोजाबाद। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में वर्ष 2024-25 में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। तिलक कॉलेज के प्रांगण में आयोजित बैठक में शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेंश चंद्र यादव ने कहा कि 31 जनवरी को माध्यमिक विद्यालय के वर्ष 2024-25 में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को विदाई, नवागुन्तक शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा मनोज गिरी, जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा रवीन्द्र सिंह के अलावा जिले के डीआईओएस धीरेंद्र कुमार, वित्त लेखाधिकारी रवीन्द्र सिंह, एफ.एस. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ दिलीप यादव होंगे। बैठक में राजीव शर्मा, सुरेश कुमार मिश्र, ओपी यादव, पंकज भारद्वाज, ओमप्रकाश गुप्ता, संजीव जैन, अर्चना विजय, सुनीता चौधरी, सुनील यादव, स्वदेश मिश्रा, प्रधानाचार्य राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन