फिरोजाबाद: शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
-बच्चों ने आकर्षण दीपों सजाया स्कूल, रंगोली के माध्यम से दिये विभिन्न संदेश
फिरोजाबाद। सुहागनगरी के शिक्षण संस्थानों में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर स्कूल प्रांगण को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों, आकर्षण दीपों और रंगोलियों से सजाया गया। वहीं प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों बच्चों द्वारा दी गई।
शनिवार को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम जूनियर हाईस्कूल में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। कक्षा एक से दस के बच्चों द्वारा सुंदर-सुंदर रंगोली बनाकर विभिन्न संदेश दिए। वहीं प्रभु राम, सीता, लक्ष्मण के अलावा मॉ काली, मॉ दुर्गा, मॉ सरस्वती के स्वरूपों के साथ विध्नहर्ता गणेश अपनी पत्नी रिद्वि-सिद्वी की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
Related Articles
स्कूल की प्रधानाचार्य एवं अतिथियों ने सभी स्वरूपों का तिलक कर अभिनंदन किया। वहीं बच्चों ने अपनी-अपनी कक्षाओं को सजाकर अपनी कला शक्ति का प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम शुक्ला ने कहा कि दीपोत्सव पांच दिन का मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व हम सभी को सदभाव एवं प्रेम का संदेश देता है। वहीं रंगोली भारत की प्राचीन लोक कला है जो शुभ संदेश का प्रतीक है।
आईवी इंटरनेशनल स्कूल में विभिन्न प्रकार की दीपावली प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें कैंडल मेकिंग,ं स्वास्तिक मेकिंग, दीया डेकोरेशन, लालटेन मेकिंग, शुभलाभ मेकिंग, बाल हैंगिंग, दिया मेकिंग, बंधन बार मेकिंग, पूजा थाली डेकोरेशन, रंगोली मेकिंग प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. नंदिनी यादव ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वे पटाखों से दूर रहें और हरित दीपावली मनाकर पर्यावरण की रक्षा करें। इस दौरान पावन शर्मा के अलावा शिक्षिक-शिक्षिकाऐं भी बच्चों के साथ उत्साहित दिखाई दी।
तिलक इंटर कॉलेज में दीपावली के उपलक्ष में पुष्पों एवं दीपकों की रंगोली सजाई गई। प्रवक्ता पंकज भारद्वाज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम जब अयोध्या वापस आए, तो पूरी अयोध्या को दीनपको से सजाया गया था। तभी से यह दीपावली पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश अग्रवाल, स्वदेश मिश्रा, राजीव शर्मा, विश्वास भारद्वाज, सुनीत मिश्रा, कमलेश चंद्र, आशीष देव, अमित कुमार, राजेश शर्मा, देवेश कुमार, अजय शर्मा, देवेंद्र सिंह, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: सर सैयद वेलफेयर समिति ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: ब्राह्मण महासभा ने एक हजार दीपक जलाकर मनाया दीपोत्सव -
शिकोहाबाद: ऐ.के. डिग्री कालेज मे समाज सेविका ने लगवाई सेनेटरी पैड मशीन -
फिरोजाबाद: संपूर्ण समाधान दिवस में 11 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण -
फिरोजाबाद: धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, जमकर हुई खरीददारी -
फिरोजाबाद: एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने टूंडला कोतवाली का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं