फिरोजाबाद: शिक्षिकाओ ने मिशन शक्ति के उद्देश्य पर डाला प्रकाश
फिरोजाबाद। कम्पोजिट विद्यालय सतौली महादेव टूंडला में मिशन शक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसममें बच्चों और ग्रामीण महिलाओ को मिशन शक्ति के उद्देश्य के बारे में जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति की नोडल जया शर्मा ने बच्चों को हर दिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिलाओं को अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने की अपील की। मुस्कान, रितिका, दामिनी ने बेटियों पर आधारित सुन्दर प्रस्तुति दी। मेहशर जहां एआरपी ने अपनी माँ की संघर्ष की कहानी बताई और महिलाओ को सशक्त होने हेतु प्रेरित किया।
Related Articles
रीमा यादव नोडल मिशन शक्ति ने महिलाओं और बालिकाओं को घरेलु हिंसा, साइबर क्राइम आदि के बारे में जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। विनीता चौधरी जिला गाइड कैप्टेन ने बच्चों को आत्मरक्षा के हुनर सिखाएं। रेनू और अमिता ने गुड टच बैड टच और डिजिटल अरेस्ट के बारे में जानकारी दी।
शिखा एआरपी ने मिशन शक्ति के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नसीम बानो, दिलीप सिंह, आरती जिंदल, यामिनी गुप्ता, दीप्ति यादव एवं सोनल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति