फिरोजाबाद: सिलाई प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
फिरोजाबाद। चूड़ी कार्य से जुड़े कामगार परिवारों की जरूरतमंद बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चल रहे 90 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शिविर का समापन प्रमाण पत्र वितरित कर किया गया।
कोमल फाउंडेशन द्वारा सती महारानी जनकल्याण ट्रस्ट के सहयोग से संचालित “सखी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र” इन्द्रिरा नगर में बालिकाओं और महिलाओं को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Related Articles
उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को हुनर के साथ आत्मविश्वास भी प्रदान करते हैं, जिससे वे स्वरोजगार अपनाकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकती हैं। सिलाई जैसे कौशल से महिलाएं घर बैठे रोजगार प्राप्त कर समाज में सम्मानजनक स्थान बना सकती हैं। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष अश्वनी राजौरिया, प्रशिक्षिका रेनू शर्मा, रेशमा कुशवाहा, अंजलि राठौर, नीलोक शर्मा, सुनीता देवी, रिया राठौर आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन