फिरोजाबाद: सिरसागंज की साक्षी जादौन ने जीता हरियाली तीज क्वीन 2025 का खिताब
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने हरियाली तीज का महोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं ने मल्हार गीतों पर जमकर नृत्य किया। साथ ही सिरसागंज की साक्षी जादौन ने हरियाली तीज का खिलाब जीता।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रानी गुप्ता चेयरमैन शिकोहाबाद, रंजना सिंह चेयरमैन सिरसागंज और गीता दिवाकर चेयरमैन मक्खनपुर ने दीप प्रज्जवलन कर किया। शामिल सभी महिला शिक्षिकाओं ने सावन के गीतों पर जमकर नृत्य किया। साथ ही प्रतियोगिताओं में बढ़-चढकर प्रतिभाग किया। जिसमे प्रथम ऋतू शर्मा और ममता गौतम रही। जिन्हे गीता दिवाकर चेयरमैन मक्खनपुर ने उपहार देकर सम्मानित किया।
Related Articles
दूसरी प्रतियोगिता में निशा यादव विजयी रही। जिन्हे रानी गुप्ता चेयरमैन शिकोहाबाद ने उपहार प्रदान किया। नृत्य प्रतियोगिता में अमिता यादव विजयी रही। अंत में हरियाली तीज कम्पटीशन का आयोजन मुख्य अतिथि विनीता चैधरी जिला कमिश्नर स्काउट द्वारा किया गया।
जिसमे विजेता सिरसागंज से आयी साक्षी जादौन रही। जिनको अतिथियों ने ताज पहनाकर बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन रीमा यादव ने किया। इस दौरान संगठन पदादिकारी डॉ वंदना तोमर, दीपमाला, नीति, रेनू, नीलम, गीतांजलि, पारुल, विनीता पांडे, शिखा, अर्चना, रंजना आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न