फिरोजाबाद: शिविर में शासकीय योजना की दी गई जानकारी
फिरोजाबाद। सरोजनी नायडू जूनियर हाईस्कूल बोधाश्रम में पेस दिशा चाइल्ड फंड इंडिया और सरकार के समन्वय से शासकीय योजना जुड़ाव शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लेबर डिपार्टमेंट, समाज कल्याण, डूडा और नगर निगम के अधिकारियों ने समुदाय के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि लोगों को चाहिए कि वे पात्रता के आधार पर शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर अपने जीवन स्तर को ऊपर उठाएं।
शिविर में कन्या सुमंगला योजना, राशन कार्ड, आवास, श्रमिक कार्ड आदि योजनाओं के लिए 100 से अधिक ऑनलाइन फॉर्म भरे गए। इस अवसर पर पेस कॉर्डिनेटर अनुपम शर्मा और विजय शंकर, श्रम परिवर्तन अधिकारी डीपी सिंह, मजदूर संघ अध्यक्ष राजीव यादव, सेबी के निर्देश कुमार वर्मा और सरोजनी नायडू विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Related Articles
यह शिविर 17 से 25 जून तक चलने वाली परियोजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य चयनित 30 श्रमिक बाहुल्य बस्तियों में सरकारी योजनाओं का लाभ समुदाय तक पहुंचाकर लाभान्वित कराना है। इस अवसर पर संस्था के मोब्लाइजर नीतू सिंह, स्नेहलता जादौन, वंदना शंखवार, जाह्नवी ओझा, चमन कुमारी, कुलदीप कुमार और नरेश राठौर उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
-
आगरा: आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई- मंडलायुक्त -
आगरा: मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड एवं मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा -
नई दिल्ली: जलेसर की बेटी हिमांजलि गौतम को न्यूयॉर्क और मिसौरी बार में प्रवेश -
पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में तैनात सैनिक की बीमारी से मौत -
फिरोजाबाद: संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन के फिरोजाबाद स्टेशन पर ठहराव की मांग -
फिरोजाबाद: मुरी एक्सप्रेस का फिरोजाबाद स्टेशन पर हुआ ठहराव