फिरोजाबाद: सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल करने वाला धरा
-आरोपी से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद, पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
फिरोजाबाद। पुलिस ने सोशल मीडिया पर फायरिंग करते हुए वायरल हुए वीडियो के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान तरुण कुमार के रूप में हुई है। वह रामबाबू जाटव का पुत्र है और पुरानी आबादी रहना का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गोमती नगर स्थित एक खाली प्लॉट से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
एसएसपी फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ थाना उत्तर और थाना जहानगंज फतेहगढ़ में आर्म्स एक्ट के तहत पहले से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मौजूदा मामले में भी धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर संजुल कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार और नीलेश कुमार की टीम शामिल रही।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति