-धार्मिक, सांस्कृतिक एवं शिक्षाप्रद प्रस्तुतियां देख दर्शक हुए मंत्र मुग्ध
फिरोजाबाद। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल के 17 वे वार्षिकोत्सव में बच्चों ने धार्मिक, सांस्कृतिक, एवं शिक्षाप्रद प्रस्तुतियों के माध्यम से धमाल मचाया। बच्चों की प्रस्तुतियों देख दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये।
होटल गर्ग में आयोजित स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल के 17 वें मेगा सफायर स्प्रिंगफेस्ट वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर ने दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम का आगाज नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गणेश वंदना से किया। इसके बाद बच्चों ने शिव शक्ति वर्णन, मोबाइल एक्ट, ग्रैंड-पैरेंट्स एक्ट, लिटिल गब्बर, क्लासिकल डांस पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। निदेशक मनीष द्विवेदी ने बच्चों को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए सर्वांगीण विकास के लिए प्रोत्साहित किया। प्रबंधिका डॉ प्रीति द्विवेदी आंगुतक अतिथियों का आभार प्रकट किया। प्रधानाचार्या पद्मा नायर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान उप प्रधानाचार्या मीनाक्षी दीक्षित के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाऐं मौजूद रहे।