फिरोजाबाद: श्री आर के इंटर कॉलेज में विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का सदर विधायक ने किया शुभारम्भ
-अतिथियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के नवाचार, रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना
फिरोजाबाद। विकसित भारत एवं आत्म निर्भर भारत के स्टीम पर आधारित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने विज्ञान की वास्तविक उपयोगिता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रस्तुत किये। बच्चों के प्रोजेक्ट की अतिथियो ंने सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया।
श्री आर के इंटर कॉलेज कोटला में आयोजित विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने फीता काटकर किया। वहीं बच्चों द्वारा बनाएं गए प्रोजेक्टों का अवलोकन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों से उनकेे मॉडल्स, प्रयोगों एवं विज्ञान के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उनके नवाचार, रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने छात्रों को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में निरंतर सीखने, प्रयोग करने और नई खोजों के प्रति उत्साही बने रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस प्रकार की प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में सृजनशीलता, तार्किक सोच एवं आत्मविश्वास का विकास होता है।
Related Articles
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, प्रमुख उद्योगपति एवं संस्थान के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, प्रबंधक राकेश अग्रवाल को विद्यार्थियों की सृजनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण देखने को मिला। बच्चों ने विज्ञान की वास्तविक उपयोगिता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से बहुत प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किये। प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने सभी अतिथियों व आगुन्तको का स्वागत व अभिनन्दन किया।
इस दौरान शैलेन्द्र प्रताप सिंह, दिलीप कुमार वर्मा, श्याम गुप्ता, गौरव बघेल, हेमंत उपाध्याय, निर्णायक मंडल में संतोष कुमार, महेंद्र सिंह, अवधेश तिवारी, राजकुमार सिंह, द्वारकाधीश तिवारी, अजय मिश्रा, विनोद यादव, ऋषि सिंह, नीलम यादव, मनोज शर्मा, महेंद्र कुमार, महादेव, कन्हैया लाल गौतम, डॉ अमित गुप्ता, शिखर गुप्ता, अंचल सिंह, रामनरेश यादव, चरन सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल -
फिरोजाबाद: जनपद में पुलिस ने पकड़ें नौ अपराधी, चोरी की बाइक, असलाह बरामद -
शिकोहाबाद: विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: पुलिसकर्मियों को विदाई देकर उपहार प्रदान किए -
फिरोजाबाद: परामर्श केंद्र में एक दर्जन परिवारों का कराया सुलहनामा -
फिरोजाबाद: जीआरपी ने ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले पांच आरोपी पकड़े