फिरोजाबाद: श्रीमद्भागवत कथा, विराट संत सम्मेलन 16 से, निकलेगी कलश यात्रा
-रामलीला मैदान बहेगी भक्ति की ब्यार
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय सोहम महामंडल का 46 वां वार्षिक आयोजन 16 दिसंबर से श्रीमद्भागवत कथा, गायत्री महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का शुभारम्भ होगा। मंगलकलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली जायेगी। जिसमे 751 सौभाग्यवती महिलाऐं सिर पर मंगल कलश लेकर चलेगी। कलश यात्रा का मार्ग में पुष्प्प वर्षा कर स्वागत किया जायेगा।
सोहम् महामंडल द्वारा आयोजित वार्ता में आयोजकों ने बताया कि सात दिवसीय धार्मिक आध्यात्मिक आयोजन 16 से 23 दिसम्बर तक रामलीला मैदान में होगा। भव्य कलश यात्रा 16 दिसंबर को सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से प्रात 8 बजे शुरू होगी, जो सदर बाजार, घंटाघर, गंज चौराहा, पुराना डाकखाना चौराहा, कोटला रोड होती हुई रामलीला मैदान कथा पंडाल में पहुंचेगी।
Related Articles
कलश यात्रा में अखिल भारतीय सोहम् महामंडल के अध्यक्ष स्वामी सत्यानंद महाराज के साथ अनेक वरिष्ठ संत महापुरुष रथों पर सवार होकर चलेंगे। कथा पंडाल में आचार्य मंत्रोच्चारण के साथ कलशों को स्थापित किया जायेगा। कलश यात्रा शुभारम्भ सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, भगवान दास जैन, मुनेंद्र बंसल, अभिषेक गर्ग, संतोष अग्रवाल, भगवान अग्रवाल, संजय मित्तल, पवन अग्रवाल, हरवंश शर्मा करेंगे। कलश यात्रा के बाद श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप यादव, किड्स कॉर्नर स्कूल के प्रशासक डॉ मयंक भटनागर करेंगे।
व्यासपीठ कथा भूषण रामगोपाल शर्मा शास्त्री वृंदावन द्वारा प्रतिदिन अमृतमयी भागवत कथा का वाचन किया जायेगा। कथा के मुख्य यजमान संजय पचौरी, रेखा पचौरी, यज्ञपति संजय शर्मा, पूनम शर्मा होगी। वार्ता में चंद्रप्रकाश शर्मा, द्विजेन्द्र मोहन शर्मा, शिवनारायण यादव, सर्वेश दीक्षित, उमाकांत पचौरी एड, संजय अग्रवाल, गोपाल बिहारी, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजोरिया, अनुग्रह गोपाल, विकास लहरी, राकेश तिवारी, कपिल अग्रवाल, अश्वनी शर्मा, महेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ससुरालीजन हुए फरार -
शिकोहाबाद: प्रदेश में पूर्व से ही लागू है अघोषित इमरजेंसी-प्रो. रामगोपाल यादव -
फिरोजाबाद: राष्ट्रीय लोक अदालत में डेढ़ लाख से अधिक वादों का हुआ निस्तारण -
फिरोजाबाद: थाना समाधान दिवस डीएम, एसएसपी ने सुनी समस्याऐं -
फिरोजाबाद: खेलकूद प्रतियोगिता में त्रिलोकपुर व कपावली की टीम रही विजेता -
फिरोजाबाद: प्रापर्टी डीलर ने किसान का प्लाट हड़प कर कराया फर्जी बैनाम