फिरोजाबाद: श्रीमद्भागवत महापुराण 17 से, कलश यात्रा में शामिल होगी 501 सौभाग्यवती महिलाऐं
फिरोजाबाद। किशोरी कृपा चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण 17 जनवरी से शुरू होगी। मंगल कलश यात्रा में 501 सौभाग्यशाली महिलाऐं सिर पर मंगल कलश लेकर चलेंगी। कथा का उद्देश्य सनातन धर्म समाज में धर्म की स्थापना करना है।
गोपाल आश्रम में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के संबंध में वार्ता करते हुए गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने बताया कि कथा का शुभारम्भ मंगल कलश यात्रा के साथ 17 जनवरी को प्रात 10 बजे से राधाकृष्ण मंदिर सदर बाजार से शुरू होकर सिनेमा चौराहा, जलेसर रोड, वर्फखाना चौराहा, क्लब चौराहा होते हुई गोपाल आश्रम स्थित कथा पंडाल में पहुचेगी। जहॉ कथा व्यास द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ कलशों को स्थापित कराया जायेगा। कथा व्यास हरिहरानंद सरस्वती होंगे। कथा दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
Related Articles
कथा व्यास ने बताया कि भागवत महापुराण हिंदू ग्रंथ है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को दर्शया गया है। वार्ता के दौरान आचार्य निशांत मिश्रा, देवब्रत पाण्डेय, रामबाबू झा, विनोद पचौरी पूनम शर्मा, अनिल यादव एड, राजेश दुबे, राजबर्धन सिंह, अर्चना दुबे, अंशु सिंह, अंजना सिंह, दीपू दुबे, पुष्पेंद्र यादव, नारायण सिंह, दीपक चौहान, खुशी दुबे आदि रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: भाईचारे के साथ मनाये होली का त्योहार- एसपी सिटी -
फ़िरोज़ाबाद: पोस्टर के माध्यम से बच्चों ने डायरिया से बचाव का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: सड़क सुरक्षा अभियान का प्रतियोगिता के साथ हुआ समापन -
फिरोजाबाद: मोबाइल कोर्ट में दिव्यागंजनों की 45 शिकायतों का हुआ निस्तारण -
फिरोजाबाद: यादव महासभा ने यादव जी की लवस्टोरी फिल्म का किया विरोध -
फिरोजाबाद: सामौर बाबा महोत्सव स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण