फिरोजाबाद: श्रृंखला बनाकर 2200 विद्यार्थियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का पाठ
फिरोजाबाद। एमडी जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज में संविधान दिवस मनाया गया। इस पर विद्यालय के 2200 विद्यार्थियों ने श्रृंखला बनाकर संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया।
अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को बताया कि भारत का संविधान, भारत का सर्वाेच्च विधान है। भारत का संविधान संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को पारित हुआ था। इसलिए 26 नवम्बर को प्रतिवर्ष संविधान दिवस के रूप में सम्पूर्ण देश में मनाया जाता है। संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा, स्थायी अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद एवं प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर थे। इस संविधान को बनने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे। 26 नवम्बर 1949 को पारित होने के पश्चात भारत में संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था।
Related Articles
इसलिये प्रतिवर्ष 26 जनवरी को देश में गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षाेल्लास से मनाया जाता है। इस अवसर पर संदीप जैन, संजय कटारा, राजकुमार, संजीव जैन, सत्यपाल सिंह, परेश जैन, दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव, धीरज जैन, प्रशांत जैन, निर्भय जैन, योगेश श्रीवास्तव, निशांत जैन, राम गोपाल, हरीशंकर, नितिन जैन, विपुल जैन, मनोज शाक्य, सुकीर्ति चतुर्वेदी, साधना मोडवेल, सारिका कुलश्रेष्ठ, प्रीती जैन, रंजना जैन, अंजली जैन, कीर्ति जैन आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
- फिरोजाबाद: उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्त्री पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
- फिरोजाबाद: दाऊदयाल महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रकाश डाला
- फिरोजाबाद: भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर डाला प्रकाश
- शिकोहाबाद: प्रधानमंत्री साइकिल यात्रा का एफएस विश्वविद्यालय में हुआ स्वागत
-
फिरोजाबाद: गश्ती पुलिस दल ने शातिर चोर को पकड़ा -
शिकोहाबाद: कल्पतरू ट्रस्ट ने मकर संक्राति पर खिचडी, गर्म वस्त्र का किया वितरण -
फिरोजाबाद: करबला कमेटी ने बांटी खिचड़ी -
फिरोजाबाद: सामाजिक संगठनों ने खिचडी बांटकर, सामाजिक समरसता का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: रामकथा में सहयोग करने वाले हुए सम्मानित -
फिरोजाबाद: विराट हिंदू सम्मेलन के कार्यालय का हवन-पूजन कर हुआ शुभारम्भ