फिरोजाबाद: स्वच्छता सर्वेक्षण में 12 वें स्थान पर पहुंचा फिरोजाबाद नगर निगम
फिरोजाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में फिरोजाबाद नगर निगम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में 12 वां स्थान प्राप्त किया है। पिछले वर्ष की अपेक्षा नगर निगम ने 40 अंको की छलांग लगाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। इसके साथ प्रदेश के सभी शहरों में स्वच्छता के मामले में 10 वें नंबर है।
स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक आने से नगर निगम के अधिकारी काफी उत्साहित हैं। केंद्र सरकार से नामित अलग-अलग टीमें सर्वे करने आईं। इन टीमों शहर के सभी 70 वार्डों का सर्वे किया गया। इसके साथ नगर निगम द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़ा निस्तारण, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित अन्य व्यवस्थाएं देखीं। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों से सिटीजन फीडबैक लिया गया। लंबी प्रतीक्षा के बाद आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम जारी किया।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: व्यापारियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई होली -
फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन, जाम से मुक्ति दिलाने की मांग -
फिरोजाबाद: होली पर संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस फोर्स लगाने की मांग -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं -
फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने रोडवेज एआरएम को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने मोबाइल व्यापारी की राशि कराई वापिस