फिरोजाबाद: स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें युवा-मनीष असीजा
-विकसित भारत में युवाओं की भूमिका विषय पर हुई विचार गोष्ठी
फिरोजाबाद। स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में विकसित भारत में युवाओं की भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विवेकानंद संदेश यात्रा निकाली गई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर द्वारा पॉलीवाल हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ सदर विधायक मनीष असीजा, डॉ नीलम कांत, डॉ रेनू वर्मा, आकाश राठौड़, डॉ सोनम सेठ, राज पलिया, कृष्णा गुप्ता द्वारा स्वामी विवेकानंद, मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण कर किया गया। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद को अपने जीवन में अनुसरण कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की आवश्यकता है।
Related Articles
अभाविप की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नीलम कांत ने कहा राष्ट्र की सबसे महत्वपूर्ण और सबसे मजबूत इकाई युवा है। युवा जितने मजबूत होंगे, राष्ट्र उतनी ही उन्नति करेंगा। विद्यार्थी अपने जीवन के लक्ष्य को स्थापित करने का काम करें। संगठन मंत्री आकाश राठौड़, महानगर उपाध्यक्ष डॉ सोनम सेठ ने कहा विकसित भारत विजन 2047 के लिए युवाओं की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका यह है कि अपने रुचिकर विषय में शिक्षा ग्रहण कर अपना सर्वाेत्तम समर्पण राष्ट्र को देकर एक उन्नत सील राष्ट्र को विश्व पटल पर प्रथम स्तर तक सभी क्षेत्रों पर ले जाना है। कार्यक्रम संयोजक राज पलिया, रजत जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
एबीवीपी पदाधिकारियों द्वारा विवेकानंद संदेश यात्रा निकाली गई। जो कि गांधी पार्क, आर्य नगर, जलेसर रोड, सेंटर चौराहे, छिगांमल का बाग होते हुए स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पहुंची। जहॉ पदाधिकारियों ने विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान तेजवंत, डॉ रवि माहेश्वरी, अजीत अग्रवाल, दिलीप इंजीनियर, प्राचीर सेठ, हिमांशु शर्मा, राहुल बघेल, कवि यशपाल यश, पवन तेनगुरिया, संजय उपाध्याय, देश दीपक गुप्ता, कुलदीप शुक्ला, कुशाग्र अग्रवाल, दुष्यंत तिवारी, आशीष तिवारी, महिमा अग्रवाल, संजय जाट, अर्जुन बघेल, भरतपुरी, सुजल राठौर, सौरभ राठौर आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फ़िरोज़ाबाद: होली मिलन समारोह में जमकर उड़ा अबीर गुलाल -
फिरोजाबाद: होली की पूर्व संध्या पर पुलिस ने पैदल गश्त कर, राहगीरों से किया संवाद -
फिरोजाबाद: तीन दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला, पुलिस जांच में जुटी -
फिरोजाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्व की मौत, पुलिस जांच में जुटी -
फिरोजाबाद: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत -
फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने परीक्षा पूर्व छात्राओं को बांटे लेखन पैड