फिरोजाबाद: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष व्यापारियो ंने 1100 दीपक जलाकर मनाई दीपावली
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल महानगर द्वारा बुधवार को गांधी पार्क चौराहे पर 1100 दीपक जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने शिरक्त की।
महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष 1100 दीपक जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, उमाशंकर मिश्रा, प्रांतीय उपाध्यक्ष अलकार चौधरी, चंद्र प्रकाश शर्मा चंद्र, रविंद्र शर्मा रवि ने दीपक जलाकर किया। इस अवसर पर एसपी सिटी ने कहा कि द्वापर में भगवान राम रावण का वध करके अयोध्या वापस आए, तब अयोध्या वासियों ने उनके आगमन पर दीपक जलाकर धूमधाम से खुशियां मनाई।
Related Articles
महानगर अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम आगमन पर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में सुभाष यादव, सुशील जाट, आकृति सहयोगी, बबीता शर्मा, मुकेश शर्मा, राकेश शर्मा, दिलीप शर्मा, रामगोपाल बजाज, मनोज कटारिया, ताराचंद राठौर, धीरज वर्मा, हर्षवर्धन, सुबोध बघेल, हीरा लहरी, प्रवीण शर्मा, श्यामवीर सिंह यादव, विपिन गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन