फिरोजाबाद: स्वस्थ रहे तन और मन, योग ही है निरोगी जीवन का मंत्र
फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा एक माह से निःशुल्क योग शिवर राजेंद्र विश्राम गृह में लगाया गया। जिसका समापन 21 जून को विश्व योग दिवस मनाकर किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्षा प्राची अग्रवाल ने कहा कि योग से व्यक्ति में अनुशासन और नियंत्रण की भावना विकसित होती है। योग हमारी प्राचीन संस्कृति की विरासत है। योग हमारे शरीर को निरोग रखता है, इसलिए योग को दैनिक दिनचर्या में अपनाना चाहिए। रीना गर्ग ने बताया कि शिविर में न केवल महिला शक्ति की सदस्य, बल्कि आसपास की महिलाओं ने भी लाभ उठाया।
Related Articles
योग प्रशिक्षण राजमाला द्वारा अनुलोम-विलोम प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, कपालभाति आदि कई तरह के आसन कराएं और उनके लाभ भी बताएं। योग शिविर की संयोजिका एकता मित्तल रही। कार्यक्रम में दीपा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, बीना चैहान, मोनिका रानी वाला, शिवांगी बंसल, सरिता गुप्ता, अंजू अग्रवाल, शालिनी जैन, राधिका अग्रवाल, काजल, राखी आदि मौजूद रही।
ये भी पढ़ें
-
शिकोहाबाद: धूमधाम से निकली नर्मदेश्वर महाराज की पालकी यात्रा -
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित