फिरोजाबाद: टाटा नगर मुरी एक्सप्रेस का शीघ्र फिरोजाबाद स्टेशन पर होगा ठहराव
फिरोजाबाद। टाटानगर जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18101/18102 के फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर ठहराव के आदेश रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय द्वारा जारी कर दिए गए हैं। जिसके आदेश शीघ्र पारित होने पर मुरी एक्सप्रेस का फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन ठहराव शुरू हो जायेगा।
क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने बताया कि प्रयागराज में आयोजित जोनल रेलवे मीटिंग में शिकोहाबाद एवं फिरोजाबाद स्टेशनों पर कोरोना काल से पूर्व रुकने वाली ट्रेनों के ठहराव को पुनः शुरू किए जाने की मांग प्रमुखता से रखी थी। साथ ही वे लंबे समय से इस विषय पर रेल मंत्रालय को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराते रहे हैं।
Related Articles
उनके प्रयासों से शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव 7 सितंबर से प्रारंभ किया गया था। अब रेलवे बोर्ड द्वारा फिरोजाबाद स्टेशन पर टाटानगर जम्मू तवी एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उत्तर मध्य रेलवे के संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क किया, जिनके अनुसार ट्रेन संख्या 18101/18102 का फिरोजाबाद स्टेशन पर ठहराव शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति