फिरोजाबाद: टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय सचिव बनीं कल्पना
फिरोजाबाद। शिक्षकों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से गठित टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने संगठन का ढांचा तय किया। जिसमें नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन ऑफ इंडिया सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न राज्यों के शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
जिसमें जिले की कल्पना राजौरिया को राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर दिनेश चंद्र शर्मा को चुना गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षक समुदाय की समस्याओं, सेवा शर्तों, पदोन्नति प्रक्रिया और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए देशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा।
Related Articles
राष्ट्रीय सचिव कल्पना राजौरिया ने कहा कि “अब समय आ गया है कि देश के सभी शिक्षक अपनी आवाज़ को एक मंच से बुलंद करें। शिक्षा सुधार केवल नीतियों से नहीं, बल्कि शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी से संभव है।
इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शौर्यदेवमणि यादव, रंजीत यादव, मुनीश कुमार शर्मा, ललित शर्मा, अवधेश कौशिक, कुलदीप उपाध्याय, आशा अग्रवाल, राजीव उपाध्याय, शीबा हाशिम और धीरेंद्र यादव ने बधाई दी।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति