फिरोजाबाद: टीएलएम का प्रयोग दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक सपोर्ट में करें-बीएसए
फिरोजाबाद। शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत स्पेशल ऐजुकेटर्स द्वारा शिक्षण सामग्री (टीएलएम) की प्रदर्शनी बीआरसी दबरई पर लगाई गई। टीएलएम का प्रयोग परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक सपोर्ट हेतु किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आशीष कुमार पांडेय, खंड शिक्षाधिकारी ओमप्रकाश अकेला खण्ड ने प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए कहा कि टीएलएम बहुत मेहनत से बनाया है। इसका उपयोग नियमित रूप से दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक सपोर्ट में करें। प्रदर्शनी में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अजय कुमार पांडेय, स्पेशल ऐजुकेटर्स संजीव सिंह, राकेश मिश्र, सच्चिदानंद, कृपाशंकर, बबिता, सुरेश, कप्तान सिंह शादाब अली, शिवेंद्र, मुकेश, सत्यप्रकाश, मृदुल किशोर, मानवी शर्मा नवीन कुमार, स्नेहलता, अनामिका, अटल सिंह, प्रद्युम्न शर्मा, सुभाष चंद्र, धर्मेंद्र, सर्वेश, अमरेश, अनिल, दिनेश, सुबोध, विजेंद्र आदि मौजूद रहे।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं