फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद
-ई.मेल व पोस्टकार्ड अभियान चलाकर जताया विरोध
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने टीईटी अनिवार्यता के मुद्दे पर आर.पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। शिकोहाबाद के पाली इण्टर कॉलेज में बैठक कर विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने हुंकार भरते हुए किया कि शिक्षकों के आत्मसम्मान और अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार का संघर्ष निर्णायक होगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समुदाय में टीईटी अनिवार्यता को लेकर गहरा आक्रोश और अनिश्चितता का माहौल है। शिक्षकों की इसी जनभावना को देखते हुए अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पाण्डेय, अटेवा के अध्यक्ष विजय बंधु एवं अन्य शिक्षक संघ के शीर्ष नेतृत्व की पहल पर कार्यरत सभी शिक्षक संघों को मिलाकर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ का गठन किया गया है। पदाधिकारियों ने आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर अपने आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराते हुए प्रथम चरण के तहत पोस्टकार्ड अभियान में महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश सर्वाेच्च न्यायालय एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम संदेश लिखकर शिक्षा के अधिकार अधिनियम से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट अनिवार्यता से मुक्त रखने की अपील की। सभी ब्लॉक से आए पोस्टकार्ड को एकत्रित भी किया। अंत में संकल्प लिया गया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती है संघर्ष अनवरत जारी रहेगा।
Related Articles
संयुक्त मोर्चा की बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यतेन्द्र यादव,जिला मंत्री सलिल यादव,अटेवा के जिला उपाध्यक्ष ध्बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोशिएशन के मण्डल अध्यक्ष अवधेश यादव, जिलाध्यक्ष कमल यादव,अटेवा के जिला महासचिव सहदेव सिंह चौहान,अटेवा के प्रवक्ता विनय यादव, टीएससीटी के आनंद बाबू चक, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोशिएशन के चंद्रसेन यादव सहित प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संरक्षक भानुप्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ उमाशंकर सिंह धनगर, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी यादव, सोनाली यादव, सरिता सिंह, असीम विक्रम सिंह, अवनीश कुमार, प्रमोद यादव, कृष्णकांत, नरेन्द्र कुमार, मोहम्मद शहीद, संजीव यादव, हरपाल सिंह, प्रदीप कुमार, प्रवीण यादव, केरन सिंह, अटेवा के सुधीर यादव, चंदन यादव सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे एवं ईमेल एवं पोस्टकार्ड अभियान में हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: कलाकारों ने ब्रज की होली पर दी सामूहिक प्रस्तुतियां