फिरोजाबाद: तीन अपराधी गिरफ्तार, चोरी का सामान व नगदी बरामद
फिरोजाबाद। जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। चोरी की बाइक, असलाह बरामद हुई है।
थाना रसूलपुर पुलिस ने नाबालिंग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले निखिल पुत्र जगदीश निवासी नगला मिर्जा छोटा थाना उत्तर को गिरफ्तार किया है।
थाना मटसेना पुलिस ने चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर छापामारकर अभियुक्त नीटू उर्फ परमाल पुत्र रघुवीर सिंह निवासी बरामई थाना मटसैना को पकड़ा है। उसके पास से दुकान से चुराये गये 5800 रू. नगद बरामद हुए है।
Related Articles
थाना अरांव पुलिस ने छापामारकर रजत पुत्र महिपाल सिंह निवासी गांव मंडी थाना कोतवाली मैनपुरी को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक तमंचा कारतूस, 25 घंटा पीतल के, एक चोरी की बाइक बरामद हुई है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति