फिरोजाबाद: तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ
फिरोजाबाद। शनिवार को फिरोजाबाद डिस्ट्रिक्ट चैस स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किड्स काॅर्नर स्कूल के प्रांगण में किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आगरा-फिरोजाबाद एमएलसी विजय शिवहरे, विशिष्ट अतिथि गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, प्रधानाचार्या रूपाली भटनागर, प्रबंधक डाॅ मयंक भटनागर ने माॅ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया। इसके बाद अतिथियों ने प्रतिभागियों के साथ चैस खेलते हुए टूर्नामेंट का आगाज किया।
Related Articles
कार्यक्रम का संचालन सौरभ लहरी ने किया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष मयंक भटनागर, संकल्प शर्मा, अनिल परिहार, चेतन दीक्षित, मनीष शर्मा, तरुण उपाध्याय व उत्कर्ष पाठक आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न