फिरोजाबाद: तीन शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार, असलाह, बरामद
फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थानों की पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से असलाह, कारतूस बरामद हुए है। थानाध्यक्ष फरिहा राजीव कुमार ने पुलिस टीम के साथ गश्त करते हुए मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर कौरारी की पुलिया मुस्तफाबाद रोड से पॉक्सों में एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त दीपेंद्र पुत्र सहजपाल निवारी चिरावली थाना फरिहा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नारखी राकेश कुमार गिरी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि मोबाइल की लूट करने वाला बदमाश बरतरा रोड पर गढी अफोह के पास खड़ा है। पुलिा टीम ने छापा मारकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से लूटा गया एक वीवो मोबाइल, एक तमंचा, कारतूस सहित पकड़ा है। थाना प्रभारी सिरसागंज वैभव कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर प्लॉट देने के नाम पर ठगी करने वालों के मुकदमें में वांछित चल रहे अभियुक्त गजेंद्र सिंह पुत्र राम करन सिंह निवासी रनवीर नगर थाना सिविल लाइन इटावा को नगला बूधुआ के पास से गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन