फिरोजाबाद: ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार
-चोरों के पास से लाखों के आभूषण व नगदी बरामद
-जीआरपी व आरपीएफ ने की संयुक्त कार्यवाही
फिरोजाबाद/टूंडला। रविवार को जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 31,640 रुपए नकद बरामद किए हैं।
Related Articles
जीआरपी सीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को पकड़ा है। पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों को स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि 2 दिसंबर को गोमती एक्सप्रेस में इटावा से टूंडला आते समय, टूंडला स्टेशन से पहले एक महिला यात्री का पर्स चोरी किया गया था। इसके अलावा 20 दिसंबर की रात टूंडला से कानपुर जा रही ट्रेन में फिरोजाबाद स्टेशन के पास एक महिला के हाथ से उसका हैंडबैग छीन लिया गया था।
आरोपियों ने 26 जून को थाना टूंडला स्टेशन क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बरामद किए गए जेवरात और नकदी को इन्हीं घटनाओं से संबंधित बताया जा रहा है। जीआरपी व आरपीएफ की इस संयुक्त कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है तथा गिरोह से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पैसों के विवाद में मारपीट, एक पर मुकदमा दर्ज -
शिकोहाबाद: गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान भोलेनाथ की बारात -
शिकोहाबाद: दो दिवसीय काँवड यात्रा शिविर शिवरात्री पर सम्पन्न -
फिरोजाबाद: कांग्रेस नेता पुलिस ने किये नजरबंद -
फिरोजाबाद: हिंदू सम्मेलन के लिए विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन -
फिरोजाबाद: महाकाल से आई अखंड ज्योंति का गाजे-बाजे के साथ हुआ नगर में भ्रमण