फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज स्थित सरकारी ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार दोपहर स्टेरलाइजेशन रूम में ऑटोक्लेव मशीन खोलते समय अचानक तेज गर्म भाप निकलने से दो पैरामेडिकल छात्र और एक स्टाफ नर्स झुलस गए।
स्टेरलाइजेशन रूम में करीब डेढ़ बजे ऑटोक्लेव मशीन का ढक्कन खोलते समय मशीन से अचानक तेज दबाव के साथ गर्म भाप बाहर निकली। इसकी चपेट में आने से सेकेंड ईयर के पैरामेडिकल छात्र कृष वर्मा, पुष्पेंद्र सिंह तथा स्टाफ नर्स मानसी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। डॉ. नवीन जैन सहित चिकित्सकों की एक टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल उपचार किया गया।
Related Articles
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निगरानी में रखा गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, तीनों की हालत फिलहाल स्थिर है। ऑटोक्लेव मशीन का उपयोग मेडिकल उपकरणों को जीवाणु रहित (स्टेरलाइज) करने के लिए किया जाता है। इसमें उच्च तापमान और दबाव का प्रयोग होता है, जिसके कारण इसके संचालन में विशेष सावधानी और सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। इस घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं।
अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह माना जा रहा है कि मशीन का ढक्कन पूरी तरह ठंडा होने या दबाव मुक्त हुए बिना ही खोल दिया गया था, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, घटना का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने स्टेरलाइजेशन यूनिट की तकनीकी जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं -
फिरोज़ाबाद: शिविर मेें 150 मरीजों का हुआ नेत्र परीक्षण