फिरोजाबाद: उमेश विक्ट्री वॉरियर्स और युवान यंग स्टार ने मारी बाजी
फिरोजाबाद। लॉर्ड कृष्णा स्टेडियम में चल रहे राजा का ताल प्रीमियर लीग में सोमवार को दो मुकाबले हुए। पहला मुकाबला उमेश विक्ट्री वॉरियर्स और ग्लोरियस आध्विक के मध्य खेला गया। जिसमें उमेश विक्ट्री वॉरियर्स की टीम ने पहले खेलते हुए 7 विकेट खोकर 155 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्लोरियस आध्विक की टीम 148 रन ही बना सकी। उमेश विक्ट्री वॉरियर्स ने मैच को जीत लिया। दूसरा मुकाबला पाइनले पैंथर्स और युवान यंग स्टार के मध्य खेला गया। जिसमें पाइनले पैंथर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 166 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवान यंग स्टार की टीम ने 16 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और जीत दर्ज की। इस दौरान उमेश, अंशु, ओमेंद्र, आर्यन, बिट्टू, पप्पू आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: विकास प्राधिकरण का अवैध झोपड़ी पर चला बुलडोजर -
फिरोजाबाद: चित्रकला में योग्यता प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय रही -
फ़िरोज़ाबाद: बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से डायरिया से बचाव का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: साहित्य, कला, खेल, समाज सेवा से जुड़ी चौबीस विभूति हुई सम्मानित -
फिरोजाबाद: समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए युवाओं की आवश्यकता-अनूप चंद्र जैन -
फिरोजाबाद: प्रतियोगिताऐं शारीरिक और मानसिक कौशल को निखारने का काम करती है-नागेंद्र प्रताप