फिरोजाबाद: उप डाकघर में एक करोड का गबन करने वाला गिरफ्तार, भेजा जेल
फिरोजाबाद। जसराना के उप डाकघर पाढम में एक करोड 11 लाख 85 हजार का गमन करने वाले आरोपी को पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना प्रभारी जसराना राजेश कुमार पंाडे पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि उप डाकघर पाढम में गबन करने का आरोपी कई भागने की फिराक में खडा है। पुलिस ने छापा मारकर अवधेश पुत्र सूबेदार सिंह निवासी मौहल्ला वंशीगोरी थाना कोतवाली मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि डाक निरीक्षक शिकोहाबाद ने 17 जनवरी को अवधेश सिंह आदि के खिलाफ एक करोड से अधिक रू. की गबन करने की रिपोर्ट दर्ज थाना जसराना में कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें
-
फ़िरोज़ाबाद: होली मिलन समारोह में जमकर उड़ा अबीर गुलाल -
फिरोजाबाद: होली की पूर्व संध्या पर पुलिस ने पैदल गश्त कर, राहगीरों से किया संवाद -
फिरोजाबाद: तीन दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला, पुलिस जांच में जुटी -
फिरोजाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्व की मौत, पुलिस जांच में जुटी -
फिरोजाबाद: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत -
फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने परीक्षा पूर्व छात्राओं को बांटे लेखन पैड