फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल
-सुहागनगरी के लोगों को मिलेगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति
-वर्टिकल सिस्टम की अधीनस्थों से ली जानकारी
फिरोजाबाद। पावर कारपोरेशन के कामर्शियल निदेशक ने बिजली घरों का औचक निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। वहीं स्मार्ट मीटरों को लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। उपभोक्ता अपने मीटरों को नेगेटिव न होने दे। समय से मीटर को रिचार्ज कर कनेक्शन कटने की कार्यवाही से बचे।
Related Articles
पावर कारपोरेशन के डायरेक्टर वाणिज्य अजय अग्रवाल ने जनपद का दौरा कर लागू किए वर्टिकल स्ट्रक्चर सिस्टम की अधीनस्थ अधिकारियों जानकारी ली। उन्होने बताया कि जनपद में 58 हजार 471 स्मार्ट मीटरों के उपभोक्ताओं पर करीब 8 करोड़ 14 नेगेटिव चल रहा है। जिस पर नियमनुसार कार्यवाही की जाएगी। शहरी क्षेत्र में 12 संयोजनों पर करीब 50 लाख की धनराशि बकाया चल रही है। जिसमें कनेक्शनों को काटकर 35 लाख रू की धनराशि को वसूला गया है।
मुख्य अभियंता भरत सिंह, अधीक्षण अभियंता शहर विजय मोहन खेड़ा ने बताया कि उपभोक्ता अपने मीटर को नेगेटिव न होने दे। समय से अपना रिचार्ज कर कनेक्शन कटने की कार्यवाही से बचें। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता नरेन्द्र सिंह, एसडीओं रजत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: कलाकारों ने ब्रज की होली पर दी सामूहिक प्रस्तुतियां