फिरोजाबाद: उपजा प्रेस क्लब ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, प्रेस क्लब का निर्माण कराये जाने की मांग
फिरोजाबाद। उपजा प्रेस क्लब के तत्वावधान में पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त से मिला और नगर में प्रेस क्लब की स्थापना किए जाने की मांग की।
सोमवार को उपजा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी को सौपे ज्ञापन में कहा कि जनपद स्मार्ट सिटी का रूप ले रहा है, लेकिन यहां पत्रकारों के लिए सुविधाओं का अभाव है। स्मार्ट सिटी होने के बावजूद अभी तक पत्रकारों व आम जनता के हित संरक्षण को देखते हुए प्रेस क्लब का निर्माण नहीं हो सका है।
Related Articles
नगर निगम द्वारा तमाम निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, नई मार्केट बनाया जाना भी प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि किसी योजना में पत्रकार भवन या प्रेस क्लब की स्थापना कराई जा सकती है। ज्ञापन देने वालों में उमाकांत पचौरी एडवोकेट, द्विजेंद्र मोहन शर्मा, राकेश शर्मा चुन्नू, सुनील वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति