फिरोजाबाद: उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रांतीय सम्मेलन मथुरा में आठ को
-सम्मेलन में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, केंद्रीय मत्रंी एसपी सिंह बघेल, सांसद हेमामालिनी करेंगी प्रतिभाग
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का 58 वॉ प्रांतीय सम्मेलन मथुरा के किशोरी रमण इण्टर कॉलेज में 8 से 10 जनवरी तक मनाया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, सांसद हेमामालिनी, शिक्षा निदेशक डॉ महेंद्र देव होंगे।
शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेंश चंद्र यादव, जिलामंत्री राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि संघ का 58 वॉ प्रांतीय सम्मेलन मथुरा में होने जा रहा है। सम्मेलन में शिक्षक एवं कर्मचारियों की बुढापे की लाठी पुरानी पेंशन, मुख्यमंत्री द्वारा घोषित निशुल्क चिकित्सा सुविधा का शासनादेश आदेश जारी करने, शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यो की सुरक्षा के लिए बनी धारा 12,18,21 को पुन लागू करने के अलावा विभिन्न समस्याओं को उठाया जायेगा।
Related Articles
शिक्षकों की समस्याओं को जनप्रतिनिधियों का अवगत कराकर संघ समाधान कराने का प्रयास करेंगा। प्रांतीय सम्मेलन में जनपद फिरोजाबाद के सैकड़ो शिक्षक एवं शिक्षिकाऐं भाग लेंगे। जिसके लिए उन्हें तीन दिन का विशेष अवकाश प्रदान किया जाये। वार्ता के दौरान शिक्षक संघ के सुरेश कुमार मिश्रा, ओमप्रकाश यादव, पंकज भारद्वाज, अर्चना विजय, राकेश यादव, डॉ राघवेंद्र सिंह, राजकुमार उपाध्याय, उदय भान आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं